फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए बहू बनी हैवान: बुजुर्ग सास के साथ की मारपीट, सिख संगठनों के सामने बेटे ने खोला पूरा राज; Video

Fri, 03 Oct 2025 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर

सार

गुरदासपुर में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला अपनी बुजुर्ग सास को मारते और अपशब्द बोलते दिख रही है। इस वीडियो के बाद सिख संगठन के सदस्य पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचे। 
विज्ञापन
सास को पीटती बहू - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर के थाना तिब्बड़ के अधीन आते गांव कोठे में एक महिला की ओर से अपनी सास के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सिख संगठनों के सदस्य पीड़िता से मिलने पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग महिला से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कनाडा कोर्ट का फैसला: अभिजीत किंगरा को छह साल कैद, गायक एपी ढिल्लों के वैंकूवर स्थित घर पर की थी फायरिंग

रोजाना शराब पीकर झगड़ा करती है आरोपी

पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि आरोपी महिला रोजाना शराब पीकर घर में झगड़ा करती है। सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि फिर से बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। 

पोता बोला-दादी को गालियां देती है मां

बुजुर्ग महिला के पोते ने बताया कि उसकी मां अकसर उसकी दादी के साथ लड़ाई झगड़ा करती है। उसकी मां शराब पीने की भी आदी है। रविवार को भी उसकी मां दादी को गालियां निकाल रही थी। इस दौरान दादी ने इसका वीडियो बना लिया था। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी बहू अकसर ही उनके साथ गलत व्यवहार करती है। वह संपत्ति अपने नाम करने के लिए कहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें