फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जली चार चिताएं: फिरोजपुर में दंपती और दो बेटियों की हत्या... हर आंख थी नम, पुलिस को इनपर शक

Fri, 09 Jan 2026 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में वीरवार को दिल दहला घटना हुई थी। सैलून मालिक अमनदीप सिंह ने अपने पूरे परिवार को गोली मार दी थी। पत्नी और दो बेटियों को मारने के बाद उसने खुद को शूट कर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
सैलून मालिक का पूरा परिवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में एक दिन पहले सैलून मालिक ने अपनी दो मासूम बेटियों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी थी। सैलून मालिक अमनदीप सिंह ने पहले 10 साल की मनवीर कौर व 6 साल प्रनीत कौर और पत्नी जसवीर कौर की गोली मारी। उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया।

विज्ञापन


फिरोजपुर के श्मशान घाट में शुक्रवार को चारों की चिताएं एक साथ जलीं। अमनदीप, जसवीर कौर, मनवीर कौर व प्रनीत कौर के अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोग पहुंचे थे। दंपती और मासूम बच्चियों को अंतिम विदाई देने आए लोगों की आंखें नम थी। हर कोई यही कह रहा था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमनदीप ने पूरा परिवार की खत्म कर दिया। 

माही सैलून के मालिक अमनदीप सिंह समेत परिवारिक चार सदस्यों की मौत की पुलिस जांच में नजदीकी भी शक के दायरे में हैं। चाहे कारोबार में हिस्सेदार हो या फिर दोस्त। जब तक चारों के मरने का कारण स्पष्ट नहीं होता तब तक सभी से पूछताछ की जाएगी। जानकार बताते हैं कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। वीरवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला तो परिवार के चारों सदस्य गोली लगने से मरे पड़े थे और अमनदीप सिंह के हाथ में पिस्तौल थी।
विज्ञापन


एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि माही सैलून के मालिक अमनदीप सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर व दो बेटियों मनवीर कौर व प्रनीत कौर के शवों को पोस्टमार्टम के फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोली चलने की आवाज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, लेकिन गोली किसने चलाई है, इसका पता नहीं चला है। एसपी ने कहा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसे पड़ोसी ने किसी तरह खोला था। पुलिस की जांच में अमनदीप के साथ कारोबार में हिस्सेदार और नजदीकी शक के दायरे में हैं। जब तक उनकी मौत का असल कारण पता नहीं चलता है। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस वारदात वाले दिन अमनदीप के घर के आसपास किस व्यक्ति के मोबाइल का नेटवर्क था। क्योंकि अमनदीप के कई कारोबार थे। जैसे प्रापर्टी डीलर, मकान बनाकर बेचने, सैलून आदि। इसीलिए पुलिस का शक नजदीकियों की तरफ जा रहा है।

उधर, पड़ोसी महिलाओं का कहना है कि वारदात वाली रात अमनदीप की पत्नी जसवीर कौर ने उनके साथ सैर की थी। उस समय सब कुछ ठीक था। सुबह पता चला कि गोली से चारों की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद अमनदीप ने नए सैलून की ओपनिंग करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें