फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: चावल व्यापारी के घर के बाहर आधी रात चलीं गोलियां, बदमाशों ने की पांच राउंड फायरिंग

Thu, 08 May 2025 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना होने की बात सामने आ रही है। सिटी थाना पुलिस मेल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गेट पर लगी गोली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के मोहल्ला परमजीत गंज में बुधवार देर रात एक चावलों के व्यापारी के घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने पांच राउंड फायर किए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन और सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार मोहल्ला परमजीत गंज वासी चावलों के व्यापारी के घर के बाहर रात लगभग 11:45 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। 

इस दौरान एक गोली घर के मुख्य द्वार पर भी लगी है। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने जांच शुरू करते हुए घटना स्थल से एक चला हुआ कारतूस भी बरामद किया है। हालांकि व्यापारी खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना होने की बात सामने आ रही है। सिटी थाना पुलिस मेल की जांच कर रही है। और घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें