फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से चिपक गया लाइनमैन: कपूरथला में बिजली मरम्मत करते लगा करंट, जल गया पूरा हाथ, पावरकॉम कर्मी की मौत, Video

Wed, 07 May 2025 09:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में बिजली विभाग का लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। करंट लगने से वह खंभे से ही चिपक गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
बिजली के खंभे से चिपका लाइनमैन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में बिजली विभाग के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। कपूरथला के भुलत्थ में बुधवार को यह घटना हुई है। बिजली कर्मचारी खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बिजली की तार से चिपक गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। मृतक कर्मचारी दलवीर सिंह विभाग में बतौर लाइनमैन था। जैसे ही घटना का पता गांव वालों को लगा तो वहां भीड़ जुड गई। 

विज्ञापन


भुलत्थ स्थित पावरकॉम कार्यालय में तैनात बिजली कर्मचारी दलवीर सिंह खंभे पर चढ़कर बिजली की मरम्मत करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे का शिकार हुआ दलवीर सिंह गांव ईस्सर बूचे का रहने वाला था और भुलत्थ स्थित पावरकॉम कार्यालय में बतौर लाइनमैन तैनात था। बुधवार की दोपहर को वह गांव खस्सन में बिजली की मरम्मत के लिए गया था। जैसे वह वह खंभे पर चढ़ा तो अचानक बिजली का झटका लगने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


करंट इतना तीव्र था कि दलवीर सिंह कोहनी से लेकर हाथ तक जल गया। वह बिजली के झटके से झुलस गया और खंभे पर ही तार से चिपक गया। घटनास्थल पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने बताया कि बिजली का करंट लगने के कारण की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची भुलत्थ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें