फरीदकोट के कोटकपूरा में एनआरआई कोठी में केयर टेकर की हत्या हुई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। मृतक स्थानीय बीड़ रोड स्थित मान पैलेस के पास एक एनआरआई की कोठी में रहता था और कोठी की देखभाल करता था। उसकी हत्या की वजह उसके साथ लिव इन में रहने वाली महिला है। क्योंकि मृतक के साथ एक महिला लिव इन (आपसी संबंध) में रहती थी। महिला शादीशुदा है और वह मृतक महेंद्र गोसाई के साथ रहती थी। महिला का देवर इसी बात की महेंद्र गोसाई से रंजिश रखता था और इसी रजिंश में उसने हत्याकांड को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी ने केयर टेकर महेंद्र गोसाई पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की है। मृतक महेंद्र गोसाई मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था।
इस मामले में सूचना के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक पिछले एक साल से जिस महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था, उसके देवर ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है जोकि घटना के बाद मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से झारखंड निवासी महेंद्र गोसाई पिछले करीब एक साल से कोटकपूरा में मान पैलेस के पास एक एनआरआई के घर की देखभाल करता था। उसके साथ एक विवाहिता सहमति संबंध में रहती थी। इस बात को लेकर महिला का देवर गोंदरा उर्फ कमल उनसे रंजिश रखता था, जिसके चलते उसने मंगलवार रात घर में दाखिल होकर कमरे में सो रहे महेंद्र गोसाई की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
इस मामले में एनआरआई परिवार के रिश्तेदार और पूर्व सरपंच रवि मौड़ ने बताया कि उन्होंने ही महेंद्र को अपनी एनआरआई बहन के घर की रखवाली के लिए रखा हुआ था। रात को घटना के समय उसके साथ रहने वाली महिला के शोर मचाने पर वह मौके पर आए थे और पुलिस को सूचित कर दिया था। उन्होंने बताया कि अब पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था और महिला का देवर उससे रंजिश रखता था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।