फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: फिरोजपुर में डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर, इलाज के बहाने क्लीनिक में आए थे तीन बदमाश

Thu, 31 Jul 2025 12:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर पर बदमाशों ने गोली चला दी। बाइक सवार तीन आरोपी इलाज के बहाने क्लीनिक पर आए थे। गोली लगने से डॉक्टर घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घायल के बयान लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में एक डॉक्टर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से डॉक्टर घायल हुआ है। घटना मलवाल रोड शहर स्थित हरगोबिंद क्लीनिक की है। अपने क्लीनिक पर बैठे बीएएमएस डॉक्टर रुपिंदरजीत सिंह निवासी रिखी कॉलोनी पर तीन बदमाशों ने गोली दागी। डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डॉक्टर को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की हालत खतरे से बाहर है। घायल के बयान दर्ज कर जल्द ही बदमाशों को काबू किया जाएगा। डॉक्टर का कहना है कि वह क्लीनिक में बैठा था। इस दौरान बाइक सवार तीन व्यक्ति उनके क्लीनिक पर इलाज कराने के बहाने से आए। किसी बात को लेकर वह डॉक्टर के साथ बहस करने लगे और फिर आरोपियों ने उन पर गोली दाग दी। गोली चलाने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें