फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नशीली गोलियों की तस्करी गिरोह... आठ गिरफ्तार, 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल और ट्रामाडोल गोलियों मिली

Sun, 07 Dec 2025 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से हजारों नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की भारी खेप सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल, 100 ट्रामाडोल गोलियां, एक कार और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह नशीली गोलियों की सप्लाई करता है। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ और एसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में नई अनाज मंडी के निकट की गई कार्रवाई में इन युवकों को रंगे हाथ काबू किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य बाहर से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाकर मोटरसाइकिलों के माध्यम से सप्लाई करते थे। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, रमन सिंह उर्फ रवि, अनमोल सिंह, आकाश, राहुल, हरप्रीत सिंह,सर्वेश, अंजुल के रूप में हुई है, जबकि एक युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार दो आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में नामजद हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर जाल का पूरा नेटवर्क खंगाला जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि दवाइयां कहां से आती थीं और किन स्थानों पर सप्लाई की जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें