फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का इंजेक्शन: ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत, पिता बोला- चिट्टे ने दूसरा बेटा भी छीना, पुलिस पर आरोप

Thu, 19 Jun 2025 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के खडूर साहिब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चार महीने पहले मृतक के भाई की भी नशे से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रहा है। नशे के ओवरडोज से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। युवा नशे के आदी होकर ड्रग ओवरडोज से मर रहे हैं। पंजाब के खडूर साहिब में चार महीने में एक ही घर के दो जवान बेटों की नशे से मौत हो गई।
विज्ञापन


कथित तौर पर नशे का टीका लगाने के कारण कस्बा फतेहबाद निवासी युवक की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर किया कि क्षेत्र में नशा सरेआम बिक रहा है और पुलिस कार्रवाई करने से भाग रही है।

नशे के कारण इस परिवार के घर के दो चिराग बुझ चुके हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। हलका खडूर साहिब के कस्बा फतेहबाद निवासी तिलक राज ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। उसका 25 वर्षीय बेटा संजू करीब तीन वर्ष पहले गलत संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया था। इसे देखकर बड़ा बेटा सरवन सिंह भी नशा करने लगा। दो बच्चों के पिता सरवन सिंह की मार्च माह में नशे के टीके के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद छोटे बेटे संजू ने नशे से तौबा कर ली, लेकिन नशा बेचने वाले घर आकर संजू को चिट्टे की डोज दे जाते थे। 
विज्ञापन


वीरवार की सुबह साढ़े आठ बजे संजू ने नशे का टीका लगाया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सरकारी अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने संजू को मृत घोषित कर दिया। पिता तिलक राज ने रोते हुए कहा कि नशे के जहर ने मेरे दोनों बेटों की जान ले ली है। आसपास गलियों, मोहल्लों में नशा सरेआम बिक रहा है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बन रही है। अगर पुलिस समय रहते नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेती तो आज मेरे दोनों बेटे जिंदा होते। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा कि मौत का कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें