फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: झोटा के पिता की पंजाब के लोगों से अपील, तरनतारन में गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़

Sun, 15 Nov 2026 04:11 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

झोटा के पिता ने अंतिम अरदास में पंजाब के लोगों से राजनीतिक अपील करते हुए का कि इस बार आप को वोट ना दें। अमृतसर में लूट गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
 
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झोटा के पिता की पंजाब के लोगों से अपील। अमृतसर में लूट गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार। जमीन के मालिकाना हक के लिए पानी की टंकी पर चढ़े लोग। तरनतारन में गैंगस्टर नेटवर्क के पांच गुर्गे गिरफ्तार। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन




 
Trending Videos

झोटा के पिता की पंजाब के लोगों से अपील
मानसा में मेडिकल संचालक द्वारा गोलियां मारकर हत्या किए गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा की अंतिम अरदास रविवार को तख़्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में हुई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झोटा के पिता ने अंतिम अरदास में पंजाब के लोगों से राजनीतिक अपील करते हुए का कि इस बार आप को वोट ना दें ये मेरे बेटे के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। पढ़ें पूरी खबर 
 

अमृतसर में लूट गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार 
अमृतसर पुलिस ने एटीएम और बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल, दो खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान, एक स्विफ्ट कार, एक एक्टिवा और चोरी की 10 बाइक बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर

 

जमीन के मालिकाना हक के लिए पानी की टंकी पर चढ़े लोग
बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा मिर्जा में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब कई परिवारों के सदस्य अपनी कब्जे वाली जमीन की मालिकाना हक अपने नाम करवाने की मांग को लेकर गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव एकत्र हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर
 

तरनतारन में गैंगस्टर नेटवर्क के पांच गुर्गे गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संगठित आपराधिक नेटवर्क के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। इनमें फिरौती के लिए गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

अमृतपाल की पैरोल पर फंसा पेच
खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर तक टालने का फैसला किया है, ताकि अमृतपाल सिंह इसमें शामिल हो सके। हालांकि, उनके वकील करमवीर सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तारीख में बदलाव को लेकर संशोधित आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें