फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: आप विधायक ने दिया इस्तीफा, नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई; पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड

Mon, 02 Nov 2026 04:11 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अमृतसर नॉर्थ से आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। लुधियाना में फायरिंग मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार।  अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें। 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप विधायक कुंवर विज सिंह ने दिया इस्तीफा। फायरिंग मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार। अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई। पति ने जहर खाकर दी जान। पूर्व मंत्री के घर पर ईडी की रेड। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


Trending Videos

आप विधायक कुंवर विज सिंह ने दिया इस्तीफा
अमृतसर नॉर्थ से आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कुंवर विजय प्रताप को आप से 2025 में ही निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पार्टी छोड़ने का भी एलान किया। स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा-अमृतसर के मेरे आदरणीय भाइयों और बहनों, मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा। पढ़ें पूरी खबर 

फायरिंग मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार 
राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे पर फायरिंग के मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई
अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए एक किलो से ज्यादा हेरोइन, पांच पिस्टल और एक ड्रोन बरामद किया है। इस दौरान छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने थाना घरिंडा, अजनाला, राजासांसी और लोपोके में सात अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

पति ने जहर खाकर दी जान 
पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद युवक ने जहरीली दवा निगल ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम जतिंदर सिंह उर्फ कालू है और वह बाबा बकाला का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक की मां हरजीत कौर के बयान पर तीन महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम अमरजीत कौर, जसप्रीत कौर और अर्शप्रीत कौर है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के घर पर ईडी की रेड 
पंजाब की कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रहे वरिष्ठ नेता सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने होशियारपुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। टीम ने आवास को घेरकर जांच शुरू कर दी। सुंदर शाम अरोड़ा के वकील एडवोकेट एचएस सैनी ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी मिली है कि जांच के लिए पहुंची टीम प्रवर्तन निदेशालय के चंडीगढ़ कार्यालय से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह कार्रवाई किस मामले के संबंध में की जा रही है। हालांकि, टीम की ओर से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें