फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नशा निवारण केंद्र पर दबिश: 35 युवकों का किया गया रेस्क्यू, डीसी को मिली शिकायत पर हुई कार्रवाई

Mon, 17 Aug 2026 07:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

दो कोठियों में ये नशा निवारण केंद्र चलाया जा रहा था जो रजिस्टर्ड नहीं था। डीसी को इसकी शिकायत मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
अवैध नशा निवारण केंद्र को किया गया सील - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्वास्थ्य विभाग फरीदकोट की टीम ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन की मदद से कोटकपूरा शहर के सिखां वाला रोड स्थित दो कोठियों में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा छुड़ाने वाले केंद्र का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने दोनों कोठियों को सील करते हुए उक्त केंद्र में दाखिल 35 युवकों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


केंद्र संचालक फरार
जानकारी के मुताबकि इस अवैध केंद्र के संबंध में डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट को शिकायत मिली थी। डीसी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और सिविल प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने पुलिस को साथ लेकर केंद्र पर छापेमारी की। टीम के पहुंचने से पहले ही केंद्र का संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा। 

सरकारी नशा निवारण केंद्र में शिफ्ट किए गए युवक
जांच में सामने आया कि केंद्र दो कोठियों में चलाया जा रहा था, जहां 35 युवक दाखिल थे। टीम ने सभी युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन


 इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और सिविल प्रशासन की टीम ने पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र को बेनकाब किया है। उन्होंने बताया कि मामले की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें