फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों को दी धमकी, तलाशी करवाने से किया इनकार

Wed, 24 Aug 2022 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

कुछ समय पहले भी इस गैंगस्टर ने जेल में तैनात एक अधिकारी को धमकी दी थी। लेकिन उस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
 
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुढ़ा ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां दी हैं। थाना कैंट पुलिस ने जेल अधिकारी नवदीप सिंह के बयान पर आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जेल अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को जब जेल प्रशासन की ओर से चेकिंग की जा रही थी तो गैंगस्टर सुखप्रीत ने अपनी तलाशी करवाने से इनकार कर दिया। गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां भी दी। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। जेल से जुड़े सूत्र बताते है कि कुछ समय पहले भी इस गैंगस्टर ने जेल में तैनात एक अधिकारी को धमकी दी थी। लेकिन उस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें