फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान तो मरा पर मर गई इंसानियत: लुधियाना में कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, सड़क पर तड़पते चली गई जान

Fri, 23 Aug 2024 04:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में जो घटना हुई उसमे दो इंसान मर गए लेकिन उनसे पहले वहां से गुजरने वालों की इंसानियत मर चुकी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कार की टक्कर से दो युवक घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। एक की वहीं मौत हो गई, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवक सड़क पर तपड़ते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया। एक युवक की वहीं मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हादसा चीमा चौक के पास फ्लाइओवर पर हुआ है। बाइक सवार युवक फ्लाइओवर से नीचे उतर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन दोनों घायल युवक वहीं पड़े रहे। आते जाते राहगीरों ने उनकी मदद तक नहीं की। इसी दौरान दोनों युवक साइड पर गिरे तो बाइक सड़क के किनारे पड़ी थी। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को दोबारा से टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। 

मृतको में एक की पहचान सुखराम के रूप में हुई है, जबकि दूसरा उसका दोस्त बनवारी कश्यप था। बनवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखराम ने इलाज दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसास सुखराम के पैर पर चोट लगी थी। वीरवार देर रात होने के कारण इलाके में कोई क्लीनिक नहीं खुला था तो वह अपने दोस्त बनवारी कश्यप को साथ लेकर अस्पताल जा रहा था। जब दोनों चीमा चौक फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार वहां से फरार हो गया। दोनों युवक बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 

चौकी जनकपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि मृतक सुखराम उत्तरप्रदेश के इटावा और बनवारी उत्तरप्रदेश के गौंडा जिले के गांव बलंकर का रहने वाला था। दोनों दोस्त एक ही फैक्टरी में काम करते थे। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तो मिली है जिसमें कुछ क्लीयर नहीं हो पा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें