फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो युवकों की मौत, फगवाड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 28 Jan 2023 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

शनिवार सुबह होशियारपुर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
फगवाड़ा में हादसाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया। मृतकों के शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। सभी बठिंडा और बरनाला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




शनिवार सुबह होशियारपुर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। इस दौरान दो की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें