फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन: अंधेरे में की थी घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने दागीं गोलियां

Sun, 07 Jul 2024 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरदासपुर में बीएसएफ की 113 बटालियन हेडक्वार्टर शिकार माछियां पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने सीमा में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां से छलनी कर दिया।
विज्ञापन
खेत से बरामद ड्रोन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा पर हर दिन सीमा पार से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश की जाती है। सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान दुश्मनों की नापाक कोशिशों को नाकाम करते हैं। इसी तरह शनिवार रात भी पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। 
विज्ञापन


गुरदासपुर में बीएसएफ की 113 बटालियन हेडक्वार्टर शिकार माछियां पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने सीमा में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां से छलनी कर दिया। रात करीब 11 बजे बीओपी डिबीयन रोड पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रात के अंधेरे में सीमा पार से भारतीय सीमा में प्रवेश करता ड्रोन देखा। पाकिस्तानी ड्रोन के प्रवेश को लेकर जवानों ने ड्रोन पर दो फायर किए और रोशनी वाला बम भी दागा। 

इसके बाद ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रविवार को सुबह से ही 113 बटालियन के कमांडेंट असीखो पीटर, टूआईसी मनोज कुमार और एसएचओ बलविंदर सिंह सहित बीएसएफ व पुलिस के जवानों ने गांव पखोके टाहली साहिब, महमारा, ठेठरके आदि में सर्च अभियान चलाया। हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें