फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मुक्तसर में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, छोटे भाई भी हालत गंभीर, बाइक पर स्कूल जा रहे थे तीनों

Wed, 07 Dec 2022 12:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

तीनों गांव से निकलकर जलालाबाद रोड यादगारी गेट के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने ओवरटेक करते हुए इनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल संतुलन खो गया और तीनों गिर पड़े।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर शहर में बुधवार की सुबह जलालाबाद रोड पर सड़क हादसे में गांव कबरवाला के दो भाई बहनों की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे भुच्चो के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


तीनों भाई बहन नाबालिग थे और सुबह घर से मोटरसाइकिल से अकाल अकेडमी स्कूल जा रहे थे। अचानक रास्ते में ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करते हुए फेंट मारने से हादसा हो गया। बताते हैं कि ट्रक भी ओवरलोड था। धुंध के कारण ये हादसा घटित हो गया। 



जानकारी अनुसार मुक्तसर की अकाल अकेडमी में पढ़ने वाले तीनों विद्यार्थी मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे थे। तीनों गांव से निकलकर जलालाबाद रोड यादगारी गेट के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने ओवरटेक करते हुए इनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल संतुलन खो गया और तीनों गिर पड़े।
विज्ञापन


तीनों को को जलालाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 15 वर्षीय छात्र गुरसेवक सिंह पुत्र हरिंदर सिंह व उसकी छोटी बहन 12 वर्षीय प्रभजोत कौर को मृत घोषित कर दिया। गुरसेवक दसवीं कक्षा तो प्रभजोत सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

जबकि दोनों का छोटा भाई आठ वर्षीय नवतेज भी गंभीर रुप से जख्मी था। जिसे भुच्चो आदेश अस्पताल रेफऱ कर दिया गया। नवतेज पहली कक्षा का छात्र है। हादसे की सूचना मिलते ही जहां परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।

वहीं डीएसपी (डी) राजेश स्नेही भी पुलिस टीम सहित पहुंच चुके थे और मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों अनुसार ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। जिसे काबू कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें