एक स्कूली छात्रा के साथ दो युवकों की ओर से दुराचार का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक कुलविंदर सिंह और उसके दोस्त पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते सात नवंबर को आरोपी कुलविंदर सिंह उसे स्कूल छोड़ने का बहाना लगाकर साथ ले गया। वह उसे अपने दोस्त हरप्रीत सिंह के घर ले गया।
वहां पर उसके साथ आरोपियों ने दुराचार किया। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह का कहना है कि पीड़िता का मेेडिकल करवा लिया गया है। इसमें उससे दुराचार होने की पुष्टि हो गई है।