थाना सिटी पुलिस ने सालियाें को बदनाम एवं ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी
अश्लील फोटो तैयार कर घर आगे फेंकने वाले जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे
गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने
बताया कि आरोपी करनदीप शर्मा गांव चुगावा जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर अदालत
में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एएसआई ने बताया कि आरोपी करनदीप शर्मा का विवाह 15 फरवरी 2013 को इलाके की
एक युवती से हुआ था। युवती की शिकायत पर थाना सिटी में बीती 19 जून को
आरोपी करनदीप शर्मा और उसकी मां खिलाफ दहेज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया
गया था। इस के बाद पंचायत ने दोनों का राजीनामा करवा दिया और आरोपी अपनी
पत्नी को घर ले गया था।
युवती का आरोप है कि पिछले माह की 7 तारीख
को उसे अजनाला तहसील में ले जाकर दहेज का केस वापस करवाने के लिए जबरन
दस्तखत करवा लिए गए। पुलिस के मुताबिक बीती 30 नवंबर को वह मायके आ गई। इस
पर मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले आरोपी ने सालियों को बदनाम करने के लिए
कंप्यूटर से फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कर लीं और उक्त तस्वीरें पत्नी के
घर के आगे फेंक दीं। साथ ही तस्वीरें नेट पर अपलोड करने की धमकी देने लगा।
एएसआई ने बताया मामले की प्राथमिक जांच बाद आरोपी करनदीप शर्मा खिलाफ केस
दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।