फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपला करने वाले तीन कंडक्टरों पर केस दर्ज

Sat, 05 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पीआरटीसी डिपो बठिंडा में लाखों रुपये का घपला करने वाले तीन कंडक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


बठिंडा डिपो के जनरल मनेजर की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। नामजद किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, बलजीत सिंह और अश्वनी कुमार निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है । तीनों आरोपी बठिंडा डिपो में कैशियर व सहायक कैशियर के तौर पर काम कर रहे थे।

बठिंडा डिपो के जनरल मनेजर एमपी सिंह ने पुलिस को गई शिकायत में बताया कि  तीनों आरोपियों ने किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों की एक सप्ताह की एकत्र हुई 26 लाख रुपये से अधिक की राशि विभाग के खाते में जमा न करवा कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है और विभाग के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों का साथ देने वाले सहायक लेखाकार भूपिंदर सिंह को विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पीआरटीसी डिपो के जनरल मनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें