स्थानीय बस स्टैंड के अंदर रविवार को एक पीआरटीसी डिपो की बस ने आहलुवालिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के ड्राइवर को रौंद दिया। इससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
रतिया वाया बुढलाडा से बरनाला को चलने वाली पीआरटीसी डिपो की बस रविवार को बड़ी तेजी से बरनाला बस स्टैंड के अंदर घुसी तो आगे आहलुवालिया ट्रांसपोर्ट कंपनी का ड्राइवर नरेंद्र सिंह बबली पुत्र केहर सिंह निवासी गांव बडबर बस स्टैंड में पैदल जा रहा था।
पीआरटीसी की बस बबली ड्राइवर को रौंदती हुई आगे निकल गई। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि पीआरटीसी बस के चालक लखवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है लेकिन बस को कब्जे में ले लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।