फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हथियारों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालते थे, बठिंडा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mon, 20 Nov 2023 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

थाना तलवंडी साबो के सब इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को थाना तलवंडी साबो पुलिस को सूचना मिली थी कि निखिल नामक युवक अपने साथी रणजीत सिंह एवं भिंदर सिंह के साथ मिलकर हथियारों समेत वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता है।
विज्ञापन
दो युवक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथियारों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ बठिंडा की तलवंडी साबो पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नामजद युवकों की पहचान निखिल रांघडा, रणजीत सिंह निवासी गांव भागीबांदर और भिंदर सिंह निवासी तलवंडी साबो के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी निखिल और रणजीत को गिरफ्तार कर उनसे तीन हथियार भी बरामद कर लिए हैं। तीसरे आरोपी भिंदर सिंह की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ें: Stubble Burning: गुरुद्वारे से दिया जा रहा संदेश-दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जलाओ पराली... ऑडियो वायरल

थाना तलवंडी साबो के सब इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को थाना तलवंडी साबो पुलिस को सूचना मिली थी कि निखिल नामक युवक अपने साथी रणजीत सिंह एवं भिंदर सिंह के साथ मिलकर हथियारों समेत वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता है। ऐसा करके उक्त युवक हथियारों को बढावा दे रहे हैं और माहौल को खराब कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सबूत इकट्ठे कर निखिल, रणजीत, भिंदर के खिलाफ केस दर्ज कर निखिल और रणजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 30.6 स्पोटिंग लाइफ राइफल, 32 बोर के दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों के तीसरे साथी भिंदर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें