फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर गोनियाना के व्यापारी से मांगी बीस लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में व्यापारी भारत भूषण ने बताया कि वरिंदरजीत सिंह ने 11 फरवरी को उसे फोन कर उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा की गोनियाना मंडी के एक व्यापारी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बीस लाख की रंगदारी मांगने वाले वरिंदरजीत सिंह के खिलाफ थाना नेहिया वाला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में व्यापारी भारत भूषण ने बताया कि वरिंदरजीत सिंह ने 11 फरवरी को उसे फोन कर उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी गई। थाना नेहिया वाला के एसआई चेत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वरिंदरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया है। 

रंगदारी मांगने की ऑडियो वायरल
व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले की एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें आरोपी व्यापारी को बोल रहा है कि अब मैंने खुद ही पैसे कम कर दिए हैं। मुझे शाम तक दस लाख रुपये चाहिए। अगर पैसे न दिए तो तुम्हारा नुकसान हो जाएगा। तुम्हारे दो बच्चे भी हैं। ऑडियो में व्यापारी बार बार गैंगस्टर को बोल रहा कि उसके पास ढाई तीन लाख का ही इंतजाम हुआ है। लेकिन गैंगस्टर दस लाख लेने के लिए ही बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें