फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में युवक की गोलियां मारकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग करते परिजन। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
तरनतारन। थाना गोइंदवाल साहिब के गांव राहल निवासी दिलेर सिंह (23) की बाइक सवार दो लोगों ने वीरवार रात गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव राहल निवासी गुलनेट सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे जंगबहादुर सिंह और दिलेर सिंह के अलावा एक बेटी परमिंदर कौर है। दो साल पहले मारपीट के मामले में उनका बड़ा बेटा जंगबहादुर सिंह जेल में बंद था। इसी जेल में बंद गांव मुंडापिंड निवासी निर्मल सिंह के साथ उसका विवाद हो गया था। इसके बाद निर्मल सिंह और उसके भाई मंदीप सिंह मन्ना, जो पटियाला जेल में बंद हैं, ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
डेढ़ साल पहले भी बेटे दिलेर सिंह पर गोलियां चली थीं। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों विरुद्ध केस दर्ज करके जांच आगे नहीं बढ़ाई। वीरवार को दिलेर सिंह अपनी मां हरजिंदर कौर के साथ डेरा साहिब से बाइक पर घर लौट रहा था तब उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन

घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
दिलेर सिंह की हत्या रात करीब साढ़े नौ बजे हुई, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। परंतु डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी डेरा साहिब के प्रभारी लखविंदर सिंह ने पहले दिलेर सिंह के पिता के बयान दर्ज करने से ये कहते हुए मना कर दिया कि मौके पर डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह के पहुंचने पर ही कार्रवाई होगी। आनन-फानन थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी शिवदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई की गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
कोट
आरोपी सतनाम सिंह सत्ता और जगतार सिंह जग्गा के अलावा जेल में बंद निर्मल सिंह निम्मा और मंदीप सिंह मन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुआें की जांच कर रही है। - रंजीत सिंह ढिल्लों, एसएसपी तरनतारन।

दिलेर सिंह की फाइल फोटो- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें