फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब से लौट रहे दंपती को नकाबपोशों ने लूटा, पहले कार से रोका रास्ता फिर पिस्तौल और चाकू दिखा उतरवाए गहने और लूटी नकदी

विज्ञापन
देर रात अमृतसर के माल रोड पर हुई लूट की वारदात के बाद पहुंचे विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर। शहर के पॉश इलाके रत्न चंद रोड पर वीरवार को देर रात नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल और दातर के बल पर कार सवार दंपती को लूट लिया। लुटेरे महिला के गले से सोने के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के वक्त दंपती कार में सवार होकर सर्विस क्लब से अपने घर की ओर लौट रहे थे कि लुटेरों ने उनके घर की गली के बाहर ही रास्ते में अपनी कार खड़ी करके दंपती की कार को रोक लिया।
विज्ञापन

माल रोड स्थित रत्न चंद रोड निवासी राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह वीरवार को रात करीब 10:30 बजे अपनी पत्नी के साथ सर्विस क्लब से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर वाली गली में मुड़ने लगे तो सफेद रंग की स्विफ्ट चालक ने अपनी कार उनकी कार के सामने लगाकर रास्ता रोक लिया। तभी अचानक कार के चार नकाबपोश युवक बाहर निकले और उनकी कार को घेर लिया, जबकि एक युवक कार में ही बैठा रहा।
पीड़ित ने बताया कि एक युवक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में चाकू था। पिस्तौल वाला युवक पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगा और दूसरे युवक ने चाकू उनके गले में लगा दिया। लुटेरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जो कुछ ही उनके पास है, उनके हवाले कर दें। नकाबपोशों ने हाथों से सोने का कड़ा, सोने की 2 अंगूठियां, एक चेन और उनकी पत्नी के हाथों से सोने के कंगन, एक अंगूठी और चेन उतरवा ली और पैसों वाला पर्स छीन कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और हलका विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। विधायक ने पुलिस को इसमें जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़ने की हिदायत दी। पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर खंगालकर लुटेरों का सुराग लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एडीसीपी प्रभजोत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ क्लू मिले हैं। जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें