फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीमा पर हथियार व 10 किलो हेरोइन बरामद, दो ड्रोन मार गिराया, BSF की महिला कांस्टेबलों ने किया ढेर

Tue, 29 Nov 2022 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन/फिरोजपुर/ममदोट (पंजाब)

सार

बीएसएफ की मंसूरपुर चौकी पर तैनात बीएसएफ की महिला जवान ने मंगलवार देर रात दो पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनकर एक दर्जन राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से हथियार और हेरोइन तस्करी की तीन साजिशों को नाकाम किया। अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर दोना तेलु मल बीएसएफ चौकी के पास सरहद से पांच असाल्ट राइफल, पांच मैगजीन, पांच पिस्टल व चार मैगजीन बरामद की हैं। बैग में मिली हथियारों की यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने छिपाकर रखी थी। 

विज्ञापन


वहीं, बीसीएफ ने सोमवार रात पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आए दो ड्रोन को मार गिराया। इनसे करीब 10 किलो हेरोइन बरामद हुई है। पहली घटना अमृतसर में हुई। बीएसएफ कर्मियों ने सोमवार रात अमृतसर शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में चाहरपुर गांव के पास भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) को घुसते देखा। 

बीएसएफ की 73वीं बटालियन की दो महिला प्रहरियों ने ड्रोन पर 25 गोलियां दागीं और रात 11 बजकर पांच मिनट पर उसे मार गिराया। तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद किया। करीब 18 किलोग्राम वजनी ड्रोन से 3.11 हेरोइन मिली, जिसे उसके नीचे सफेद रंग की एक पॉलिथीन में लपेटकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घुसपैठ की दूसरी कोशिश तरनतारन जिले में हुई। अधिकारी के मुताबिक, 6.6 किलोग्राम हेरोइन ले जा रहे ड्रोन को जवानों ने कलश हवेलियां गांव के पास मार गिराया। इसका वजन करीब 20 किलोग्राम था। बीएसएफ ने बताया कि सतर्क कर्मियों की वजह से तस्करी की दो कोशिश नाकाम की गईं। 

एक ड्रोन को फायरिंग कर लौटाया  
बीएसएफ एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच, सोमवार देर रात 10 बजकर 57 मिनट पर वडई चीमा सीमा चौकी पर एक और ड्रोन दिखा था। इसे देखते ही बीएसएफ कर्मियों ने गोलियां चलाईं। इसके बाद वह पाकिस्तान की सीमा में लौट गया। बीते शुक्रवार भी बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। 

तस्कर परमजीत के निशानदेही पर बरामद हुए हथियार
बीते, सोमवार को एसटीएफ ने अमृतसर से परमजीत को दबोचा था। उससे आठ पिस्तौले, 14 मैगजीन व 63 कारतूस बरामद हुए थे। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि हथियारों से भरा एक बैग बीएसएफ की दोना तेलु मल चौकी के पास फेंसिंग पर लगे गेट नंबर 195 के पास छिपाकर रखा है। मंगलवार को पुलिस ने बीएसएफ बटालियन-136 के साथ मिलकर फेंसिंग पार खेत से हथियारों से भरा यह बैग बरामद कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें