फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनग्रेन के गोदाम में सड़ रहा हजारों बोरी गेहूं

Sat, 20 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
तरनतारन के गांव कदगिल के नजदीक बने पनग्रेन के गोदामों में पिछले 5 वर्षों से पड़ी खराब गेहूं की बोरियां। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गांव कदगिल से थोड़ी दूरी पर बने पनग्रेन गोदाम में गेहूं की हजारों बोरियां सड़ रही है। इस खराब गेहूं से उठ रही बदबू से आसपास के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में जलभराव होने से बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। वह यह समस्या पिछले पांच वर्ष से झेल रहे हैं। 
विज्ञापन


यह गेहूं अब पशुओं के खाने के लायक भी नहीं है। गोदाम सडक़ के नजदीक होने के कारण गेहूं की बदबू से राहगीर भी परेशान होते हैं।  बारिश के दिनों में गेहूं के भीगने से इसकी बदबू और बढ़ जाती है। गोदाम में बारिश के दौरान कई दिनों तक जलभराव रहता है। इससे गेहूं से और भी बदबूू उठने लगती है। इससे बीमारियों के फैलने का खदशा बना रहता है।

गांव मल्लीया, कदगिल के निवासियों ने विभाग को कई बार इस स्थिति से अवगत करवाया गया है। इसके बाद कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। 

इस संबंधी जब विभाग के एएफएसओ नवदीप सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह गेहूं वर्ष 2011 में एफसीआई वालों ने नहीं उठाया था। तब से ही यह गेहूं यहां पड़ा है। उन्होंने बताया टेंडरों के माध्यम से इस गेहूं की नीलामी जल्द की जाएगी। नीलामी होने के बाद लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें