फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर आंडा की पिस्तौल के साथ वीडियो वायरल, 48  घंटे के भीतर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर जिले के कस्बा जंडियाला गुरु के तस्कर रविकांत उर्फ आंडा निवासी खूह वाली गली, बाजार ठठियारां जंडियाला गुरु ने सोशल मीडिया पर कस्बे के एक इलाके में सरेआम हाथ में पिस्तौल लेकर घूमते हुए की वीडियो वायरल की थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कस्बा के लोगों में दहशत पैदा हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। इसके बाद अमृतसर देहाती पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन

पुलिस की क्राइम बांच के एएसआई जगतार सिंह ने पुलिस पार्टी समेत टोल प्लाजा के पास गांव मेहरबान पुरा सड़क पर नाका लगाया हुआ था, तभी उन्हें गांव मेहरबानपुरा की तरफ से आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे एक देसी पिस्तौल जिसकी बैरल पर 9 एमएम नंबर 70 और ऑटो पिस्तौल यूएसए और बैरल के दूसरे तरफ ओनली आर्मी सप्लाई लिखा हुआ था। आरोपी से दो मैगजीन व कुछ रौंद भी बरामद हुए। आरोपी आंडा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें