फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 45 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना दीनानगर के एसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव पनियाड़ से आरोपी आशा रानी को संदेह के आधार पर रोका गया। महिला कांस्टेबल रजवंत कौर ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन और 2200 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।
विज्ञापन

वहीं सीआईए स्टाफ के एएसआई जगतार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान आरोपी कमला निवासी जोड़ा छत्तरां को पंचायती गली हनुमान चौक से संदेह के आधार पर पकड़ा। थाना सिटी से पहुंचे जांच अधिकारी एसआई बनारसी दास ने आरोपी की तलाशी के दौरान 30 ग्राम हेरोइन, 3500 रुपए की ड्रग मनी और कंप्यूटराइज्ड कांटा बरामद किया। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें