फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सिंह सभा आंदोलन की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित सेमिनार 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। चीफ खालसा दीवान धर्म प्रचार कमेटी व श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) संयुक्त रूप से 13 अक्तूबर को श्री गुरु हरिकृष्णन पब्लिक स्कूल, जीटी रोड में सिंह सभा आंदोलन की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष सेमिनार का आयोजन करेगी। इस संबंधी सीकेडी की धर्म प्रचार कमेटी की हुई बैठक के दौरान फैसला लिया गया है।

सीकेडी धर्म प्रचार समिति के मैंबरों तरलोचन सिंह, एसजीपीसी सदस्य बीबी किरणजोत कौर और हरमनजीत सिंह ने बताया कि दीवान धर्म प्रचार कमेटी द्वारा सिखी प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को सिख धर्म और विरासत से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत 13 अक्तूबर को चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर की अध्यक्षता में सिंह सभा आंदोलन वर्तमान संदर्भ विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह विशेष रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार की शुरुआत श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अनुप सिंह विरदी, महासचिव हरमनजीत सिंह के स्वागत शब्दों से होगी। सेमिनार के दौरान प्रमुख सिख विद्वान डॉ. जसबीर सिंह साबर, डॉ. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी और सुखदेव सिंह संधावालिया मुख्य वक्ता के रूप में अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे। वहीं चीफ खालसा दीवान के उद्देश्यों और सिंह सभा आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को पूरा करने के लिए वर्तमान समय में पहल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला जाएगा। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के संस्थापकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें