फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर रियाणा के दो लोगों पर हमला, कार पर भी की तोड़-फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लौट रहे दो युवकों पर शुक्रवार दोपहर एलिवेटेड रोड पर आठ से दस अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले से यह दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह दोनों युवक हरियाणा के जिला हिसार के निवासी हैं। दोनों युवकों ने शिकायत में बताया कि यह हमला लूटने के इरादे से किया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर मोहकमपुरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर पुलिस एलिवेटेड रोड पर हुई इस वारदात की जांच में जुट गई है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के जिला हिसार स्थित हांसी कस्बा पुट्ठी मंगल खां के निवासी अंकित ने बताया कि रात वह अपने दोस्त दिलावर के साथ कार में सवार होकर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए थे। इस दौरान उन्होंने खालसा कालेज के पास एक होटल में कमरा लिया।
दोपहर को वह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी कार एलिवेटेड रोड पर (जहाजगढ़) पहुंची तो एक कार और एक मोटरसाइकल पर सवार होकर आठ-दस युवकों ने उनकी कार को घेर लिया।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि देखते ही देखते कार सवार करीब आधा दर्जन युवक दातर लेकर उनकी ओर बढ़े। आरोपियों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और लूटने की नीयत से उनकी पाकेट की तलाशी लेने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने कड़े से दिलावर के सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इस दौरान एक हमलावर ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। उनका शोर सुनकर राहगीर इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे बढ़े तो हमलावर अपने वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बोल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें