फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंची मिस यूनिवर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू शुक्रवार को अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचीं। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और 27 मई को रिलीज होने वाली फिल्म बाई जी कुट्टनगे की सफलता के लिए वाहेगुरु के समक्ष अरदास की।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने कहा कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क जाने से पहले भी वह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंची थी। बहुत समय से उनकी इच्छा थी कि वह सिखों की आस्था के केंद्र सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने पहुंचूं, जो आज पूरी हुई है।
उन्होंने श्री दरबार साहिब में कुछ समय बिताया और पवित्र गुरबाणी का कीर्तन सुनकर निहाल हुईं। संधू ने बताया कि वह न्यूयार्क वापस जा रहीं हैं। 27 मई 2022 को उनकी पंजाबी फिल्म बाई जी कुट्टनगे रिलीज हो रही है, जिसकी सफलता के लिए उन्होंने वाहेगुरु के समक्ष अरदास की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वे बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी। उन्होंने युवाओं के नाम संदेश में कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का कल हैं। इसलिए हमारी युवा पीढ़ी को देश की तरक्की के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें