फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्थूनंगल से 48 पिस्तौल पकड़ने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब सरकार के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने करीब 5 माह पहले कत्थूनंगल से पकड़े 48 पिस्तौलों के मामले में रविवार को देर रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसओसी के अधिकारियों ने इनके कब्जे से 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक स्कार्पियो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसओसी के अधिकारियों ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुल्तानविंड रोड निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा तथा वल्ला के रहने वाले विक्रमजीत सिंह के तौर में बताई है। एसएसओसी की टीम ने यह बरामदगी आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर सुल्तानविंड रोड तथा वल्ला में छापों के बाद की।
दूसरी तरफ अधिकारी अभी तक 75 किलो हेरोइन मामले में कुछ खास खुलासा नहीं कर पाए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि एसएसओसी ने 11 जून, 2021 को कत्थूनंगल इलाके से 48 पिस्तौल बरामद किए थे। जांच के दौरान सामने आया कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से भेजी गई है। हथियारों की खेप के साथ पाकिस्तान की ओर से 80 किलो हेरोइन भी भेजी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें 5 किलो हेरोइन मिली थी, जिसे उन्होंने अमृतसर और आसपास के इलाकों में बेच दिया था। उक्त बेची गई हेरोइन के पैसे की ही वे वसूली कर रहे थे कि एसएसओसी के अधिकारियों के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें