अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक सैनी पुत्र किंदर सैनी वासी मंडी उजाला खां पानीपत ट्रक लेकर पठानकोट बजरी लेने जा रहा था। रात को वह जीटी रोड पर जमालपुर के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका।
सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे में 65 साल के धर्मपाल वासी लुधियाना की बाइक टायर पंचर होने के कारण बेकाबू होकर गिर गई। इससे उसके सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।