फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : अमृतसर में एसटीएफ ने तीन हिस्ट्रीशीटर को हेरोइन व हथियार समेत दबोचा, कई मामलों में थी तलाश

Thu, 25 Feb 2021 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जेल में सजा काट रहे गैंगस्टरों के निर्देश पर काम कर रहे तीन हिस्ट्रीशीटरों को 320 ग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के गावं खेरा कलां निवासी शमशेर सिंह, अमृतसर के गोपाल नगर निवासी नीरज कुमार व जड़ियाल गुरु के शेखपुरा निवासी सुबेग सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर सट्टेबाजी का धंधा भी कर रहे थे। 

एसटीएफ के एआईजी निर्मल सिंह सहोता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ नौजवान नशा सप्लाई करने मजीठा रोड पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी वरिंदर महाजन की अगुवाई में नाका लगाया गया। इस दौरान शमशेर सिंह व नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 320 ग्राम हेरोइन, दो देशी पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


शमशेर सिंह के विरुद्ध अलग-अलग थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में शमशेर सिंह भगोड़ा भी है। नीरज के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। दोनों से पूछताछ के बाद इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें