फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में

Thu, 25 Feb 2021 06:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के खोराबार इलाके के नौवाअव्वल में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव घर में मिला। ससुराल वालों ने बताया कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है लेकिन जब पुलिस पहुंची तो शव नीचे रखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विजय पासवान की पत्नी गुड्डी देवी (30) की मौत हुई है। घरवालों ने बताया कि उसने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसे अस्पताल ले जाने की नीयत से नीचे उतारा गया था मगर उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था दरवाजा को सटा दिया गया था।

विवाहिता द्धारा मफलर के सहारे छत की कुंडी से फांसी लगाना पुलिस को बताया गया है। जानकारी मिली है कि विजय के पिता सरवन पासवान शहर में काम करने गए थे। विजय गांव में ही कहीं गया हुआ था। विजय की मां और उनकी भाभी भी घर पर नहीं थे । घर आने पर शव को लटकता देख नीचे उतार दिए। विजय का भाई बेगलुरु में हैं।
विज्ञापन


मृतका गुड्डी देवी का मायका कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र स्थित बरसैना में हैं। तकरीबन नौ माह पहले विजय पासवान उसे अपने गांव लाया और गांव के मंदिर में विवाह कर लिया। मृतका के बच्चे नहीं हैं। मृतका के परिजन गांव पर सूचना पाकर पहुंच गए। बताते चलें कि कुछ वर्ष पूर्व सरवन के भाई रामकृपाल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस सम्बंध में खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या हैं या आत्महत्या। मृतका के पति विजय पासवान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें