फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में घर वाले सोते रहे और हो गई चोरी

Thu, 02 Jun 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गांव बहादुर लाहड़ी में परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सोते और चोर घर में घुसकर 10 तोले सोने के गहने और नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा चोर किराएदार के कमरे से भी डेढ़ तोले सोने के जेवर और चांदी के तीन सिक्के ले गए। थाना सदर पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मामले की जांच की। पुलिस केस दर्ज कर चोरो की तलाश में जुट गए है। 
विज्ञापन


घर के मालिक हरविन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाहर सो रहा था। रात करीब एक बजे आंधी चलने लगी। इस पर सभी लोग घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर एक सोने का किट्टी सेट, 5 चूड़ियां, 5 रिंग, 2 जोड़ी बालियां, 1 जोड़ी टाप्स और 45 सौ रुपये उठा ले गे थे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने एक कमरा किराये पर एक मास्टर को दिया है। उस कमरे में ताला लगा था। चोर उस कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ तोले सोने के गहने व 3 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह कुछ सामान घर के पास ही बरामद हुआ।
विज्ञापन


चोरी के बाद चोर यह सामान वहां फेंक गए थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी थाना सदर में दी। इस पर एएसआई हरविंदर सिंह डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य एकत्रित किए। एएसआई ने बताया केस दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें