अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेसी नेता हंसराज हंस। साथ में हैं पूर्व मेयर सुनील दत्ती, जालंधर के पूर्व मेयर सुनील दत्ती, राजीव भगत।
- फोटो : amarujala
लोक गायक से पहले अकाली और अब कांग्रेस नेता बने हंसराज हंस ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर को कांग्रेस में आने का न्यौता दिया है। शनिवार की देर शाम जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजीव भगत के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हंस ने कहा कि पंजाब के हालात बदतर हो चुके हैं।
लोगों का अकाली दल-भाजपा गठबंधन से विश्वास उठ चुका है। जनता की आस कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर टिकी है। यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस में कदम रखा और अब चुनाव से पहले कई अकाली नेता कांग्रेस की शरण में आएंगे। वह कांग्रेस में आकर बादल और बहन हरसिमरत कौर को मिस कर रहे हैं। बेहतर होगा कि वह भी कांग्रेस का दामन थाम लें।