पठानकोट में आयोजित बैठक को संबोधित करते आप प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास का घेराव करने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की।
बैठक में आप नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने की नसीहत दी। युवा नेता अरुण मेर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी लोकसभा हलका गुरदासपुर के आब्जर्वर अंकुश नारंग व कोआर्डिनेटर अमनदीप ने विशेष रूप हिस्सा लिया। बैठक में नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ईमानदारी व एकजुटता से बिना लड़े झगड़े काम करने की हिदायतें देते रहे।
कोआर्डिनेटर अमनदीप सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से मिलजुकर पार्टी के लिए काम करें और सोशल मीडिया पर एक दूसरे को नीचा दिखाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं ,जिसमें आप कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उस नेता को टिकट दिया जाएगा जो न सिर्फ पार्टी के प्रति ईमानदार रहे बल्कि लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहे। आब्जर्वर अंकुश नारंग ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ मुख्यमंत्री के निवास स्थान का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मुख्तयार चंद, सुभाष वर्मा, रोहित स्याल, राजू महाजन, रवि लाटा, संजीव, सौरभ बहल, गुरपिंदर सिंह उपस्थित थे।