फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: रोशनी से नहाया श्री हरमंदिर साहिब, रात में होगी आतिशबाजी, देश-विदेश से दो लाख श्रद्धालु पहुंचे

Thu, 04 Nov 2021 05:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के मौके पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब जी रोशनी से जगमग हो उठा। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से अमृतसर पहुंचे। यहां वे रात को होने वाली आतिशबाजी देखेंगे।  
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब में मोमबत्ती जलती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि दाल रोटी घर दी, दिवाली अमृतसर दी। इसी कहावत के चलते ही दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की संध्या पर लाखों श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब जी पहुंचे। इस मौके पर श्री हरमंदिर साहिब जी को खूबसूरत लाइट से सजाया गया है। श्री हरमंदिर साहिब जी की दिवाली देखने करीब दो लाख श्रद्धालु अमृतसर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


यह श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों और कई अन्य देशों से यहां पहुंचे हैं। श्रद्धालु रोशनी से नहाए श्री हरमंदिर साहिब जी परिसर में आज की रात आतिशबाजी देख अपनी दिवाली को यादगार बनाएंगे। 

विश्वभर में जहां हिंदू भगवान श्री राम की आयोध्या वापसी पर अपने घरों और दफ्तरों में दीपक जलाते हैं। वहीं सिख धर्म में आज के दिन को बंदी छोड़ दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। 
विज्ञापन


इस मौके पर श्री हरमंदिर साहिब जी की छटा और नजारा बेहद मनमोहक है। सरोवर के चारों तरफ दीपमाला जलाई गई है। श्री हरमंदिर साहिब जी को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इससे श्री हरमंदिर साहिब की खूबसूरती में चार चांद और लग गए हैं। इस विशेष दिन पर लंगर में श्रद्धालुओं को दाल रोटी के साथ खीर और जलेबी दी जाती है। रात को आतिशबाजी होगी और पर्यावरण के मद्देनजर ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें