फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अमृतसर से चलेंगी स्पेशल रेल गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। फिरोजपुर मंडल ने दिवाली के त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। अमृतसर से बनमनखी (बिहार) के लिए 3 त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

यह रेल गाड़ी संख्या 06998 पांच नवंबर को, 04594 छह नवंबर को तथा 04568 सात नवंबर को चलाई जाएगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 04550 पांच नवंबर को, 04520 छह नवंबर को तथा 01626 सात नवंबर को चलेगी।
ये सभी रेलगाड़ियां जम्मू तवी से दोपहर 12.00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात्रि 9.45 बजे कटिहार (बिहार) पहुंचेगी। यह पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुना नगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें