संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी 1 में नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किया है। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर हेरोइन की तस्करी करने वाला एक तस्कर मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने ज्ञान सीमेंट स्टोर के नजदीक गांव बुर्ज रायके जिला तरनतारन निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 59.79 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपी फिलहाल गली नंबर 7 नजदीक ज्ञान सीमेंट स्टोर बाबा दीप सिंह कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर रहता है। थाना सदर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।