फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गुजरात में पकड़ी गई तीन हजार किलो हेरोइन मामले में अमृतसर में दबिश, एनआईए ने पूर्व अकाली नेता के घर पर दो घंटे तलाशी ली

Fri, 08 Oct 2021 09:00 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अनवर मसीह ने इसी साल एसटीएफ कार्यालय के सामने जीटी रोड पर खुद को निर्दोष बताते हुए जहरीला पदार्थ निगलकर केस रद्द करने की मांग की। तब उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और कुछ संगठनों और धार्मिक नेताओं ने एसटीएफ कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसटीएफ ने अनवर मसीह की जमानत रद्द करवाकर जेल भिजवा दिया था। इस समय भी वह जेल में बंद है। 
विज्ञापन
एनआईए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों गुजरात पोर्ट से पकड़ी गई तीन हजार किलो हेरोइन मामले के तार अमृतसर से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार को पूर्व अकाली नेता व पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज बोर्ड के पूर्व सदस्य अनवर मसीह के घर पर दबिश दी। टीम में शामिल एनआईए के अधिकारियों ने मसीह के पारिवारिक सदस्यों से करीब दो घंटे पूछताछ की। उसके बाद कुछ दस्तावेज लेकर एनआईए टीम रवाना हो गई।  

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 19 सितंबर 2021 को गुजरात पोर्ट से तीन हजार किलो हेरोइन मिलने के बाद से ही एनआईए इसके पंजाब से लिंक तलाश रही थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पंजाब से संबंधित कुछ सुराग मिले थे। उसके बाद एनआईए की टीम शुक्रवार सुबह अनवर मसीह के घर पहुंची। मसीह के पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की और घर की तलाशी लेने के बाद अनवर मसीह के लैपटॉप और मोबाइल फोन की भी जांच की। 

बता दें कि एसटीएफ की टीम ने सूचना के बाद 30 जनवरी 2020 को सुल्तानविंड रोड स्थित एक कोठी में दबिश देकर 197 किलो हेरोइन बरामद की थी। उस दौरान एसटीएफ ने अफगानिस्तान के एक नागरिक सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि कोठी पंजाब सबओर्डिनेट सर्विसेज बोर्ड के सदस्य अनवर मसीह की है। इसके बाद एसटीएफ ने अनवर मसीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मसीह ने दावा किया कि कोठी उसने किराए पर दे रखी है लेकिन वह किराए नामा के दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें