फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पंजाब को साजिश के तहत बदनाम किया : हरसिमरत

Fri, 03 Jul 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक की।
विज्ञापन


पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि पंजाब को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक साजिश के तहत बदनाम किया है, जबकि राज्य सरकार ने न सिर्फ नशों की बड़ी खेप पकड़ी है, बल्कि नशे करने वाले लोगों के उपचार के लिए केंद्र खोलें हैं।
 
हरसिमरत बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही लोग भलाई के डिजिटल इंडिया  की शुरुआत की गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की अच्छी कारगुजारी से ही देश का आर्थिक नुकसान कम हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर कांग्रेस सरकार ने देश को कर्ज तले दबाया था। बीते एक साल से ज्यादा समय में मोदी सरकार ने इन सभी खजानों को भरने की कोशिश की है।
विज्ञापन


हरसिमरत ने कहा कि भारत सरकार के स्मार्ट सिटी नामक प्रोजेक्ट में पंजाब के तीन मुख्य शहर हैं। इन सभी में बहुत अच्छे तरीके से इस योजना के तहत विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र ने बठिंडा को कई बडे़ प्रोजेक्ट दिए हैं। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दालों का कम से कम समर्थन मूल्य भी निश्चित कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही रवायती गेहूं और धान के फसली चक्र से किसानों को निकालने के लिए और सहायता मिलेगी। हरसिमरत बादल ने श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर जसकिरण सिंह के साथ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना तहत अपनाए गए गांव माना के विभिन्न प्रोजेक्टों के बारे में बैठक भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें