फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 08 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते मृतक महिला के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एफआईआर में ट्रक का नंबर गलत दर्ज किए जाने पर हादसे में जान गंवाने वाली महिला राजकुमारी के परिजनों ने रविवार को थाना कानवां पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों के प्रदर्शन के चलते शव का पोस्टमार्टम रुक गया। बाद में एएसआई की ओर से स्पष्टीकरण मिलने पर शव का पोस्टमार्टम हो सका।          
विज्ञापन


कानवां थाना क्षेत्र मं शनिवार को ट्रक की चपेट में आकर महिला राजकुमारी की मौत हो गई थी। रविवार को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए राजकुमारी का शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम से पहले सुबह 10 बजे मृतका के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर मृतका के परिजन दिनेश व गांववासियों ने बताया हादसे के बाद थाना कानवां पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया था। इसके बाद भी एफआईआर में पुलिस ने ट्रक का नंबर गलत दर्ज किया। परिजनों ने आरोप लगाया ट्रक के मालिक की राजनीतिक पैठ होने के चलते पुलिस उसके दबाव में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रक का नंबर ही गलत लिखा गया है तो आगे कार्रवाई किस प्रकार चलेगी। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर थाना कानंवा एएसआई गुरिंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के शांत करते हुए बताया कि उस समय जल्दबाजी में नंबर गलत दर्ज हो गया था।

यह गलती दुरुस्त कर दी गई है। ट्रक पुलिस कब्जे में हैं और ड्राइवर की पहचान दविन्द्र सिंह, निवासी बूढ़ा नगर के रूप में हो गई है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। एएसआई से स्पष्टीकरण मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। इसके बाद डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने राजकुमारी का शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें