फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में आप जीतेगी 100 सीटें : छोटेपुर

Sun, 08 May 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
छोटेपुर - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर ने रविवार को कहा कि पंजाब के लोग शिअद-भाजपा और कांग्रेस को कई बार अपनाकर देख चुके हैं। इन पार्टियों ने हमेशा लोगों को गुमराह करके पहले सरकार बनाई और फिर सरकारी खजाना लूटकर अपने परिवार पाले है।
विज्ञापन


पंजाब में आर्थिक तौर पर जहां इमरजेंसी वाले हालात है, वहीं अमन कानून का भी कोई नाम नहीं रहा। राज्य की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है। छोटेपुर तरनतारन में पार्टी वर्करों की बैठक में बोल रहे थे। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा अलग-अलग एजेंसियों से शिअद-भाजपा सरकार और कांग्रेस पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार 2017 के चुनावों में आम आदमी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त करेगी। इसके चलते उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता विधान सभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं।  
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर जगीर सिंह के समधी परिवार ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्तार सिंह पंडोरी, सतनाम सिंह रंधावा, डॉ. हरिंदर सिंह जीरा, गुरशरण सिंह कपूर, डॉ. सुरिंदर सिंह शाही, सरताज सिंह संधू हरिके, दलजीत सिंह हीरा, दविंदरजीत सिंह ढिल्लों, दलबीर सिंह, कंवलजीत सिंह, चान्नण सिंह पहलवानके, हिम्मत सिंह गिल, एडवोकेट इकबाल सिंह भागोवालिया, सुखदेव सिंह वडाला मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें