फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest in Amritsar: महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी से भड़के वाल्मीकि संगठन, कलाकर राणा जंग बहादुर की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन 

Thu, 23 Jun 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राणा के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
अमृतसर में वाल्मीकि संगठनों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाकार राणा जंग बहादुर की ओर से महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग करने के विरोध में वाल्मीकि संगठनों ने गुरुवार को अमृतसर हॉल बाजार के बाहर रोष प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा तक प्रदर्शनकारी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भगवान वाल्मीकि अंबेडकर कोर कमेटी की अगुवाई में छह से अधिक वाल्मीकि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि राणा जंग बहादुर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस परमिंदर सिंह भंडाल को प्रदर्शनकारियों ने राणा की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। भंडार ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी ही राणा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोर कमेटी के नेता प्रदीप गब्बर ने कहा कि आरोपी राणा के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर भी दर्ज हुई है बावजूद इसके आरोपी को पुलिस प्रशासन कथित राजनीतिक दबाव के कारण गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके चलते वाल्मीकि समुदाय में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अभी तो उन्होंने सांकेतिक रूप में हाल गेट के बाहर धरना देकर सिर्फ यातायात जाम किया है। कार्रवाई न होने पर आने वाले समय में वाल्मीकि संगठनों के कार्यकर्ताओं को स्थाई रूप से चक्का जाम और धरना करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें