अमृतसर में पुलिस चौकी खासा क्षेत्र अमृतसर-लाहौर हाईवे पर स्थित गेट नंबर 6 के सामने इनोवा तथा मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मरने वाला अमृतसर के जिला व सत्र न्यायलय में तैनात था। पुलिस ने इनोवा को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Punjab: डेरा ब्यास पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
मृतक के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में है और अमृतसर जिला व सत्र न्यायलय में समन तामील कराने की ड्यूटी करता था। शनिवार देर शाम हरप्रीत खासा इलाका के एक गांव में अदालत का समन तामील करवाने गया था। शाम करीब सात बजे जब वह अपने घर गुमनापुरा लौट रहा था तो रास्ते में तेज रफ्तार इनोवा ने उसकी मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह करीब दस फीट ऊपर हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी चालक इनोवा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हरप्रीत सिंह को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।