फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सात लाख ड्रग मनी व हेरोइन बरामद की

Thu, 03 Oct 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हेरोइन तस्करी करने वाले दो आरोपियों को थाना छेहरटा पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम हरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिया रोड और नरिंदर सिंह निवासी वडाली है। इन आरोपियों से पुलिस ने 302 ग्राम हेरोइन और सात लाख 20 हजार रुपये की ड्रग मनी व एक कार बरामद की है।
एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह ने बताया कि थाना छेहरटा पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी कार से कहीं हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने छेहरटा में नाकाबंदी की और उक्त तस्कर को कार में आते हुए देखा। आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, मगर पुलिस को देखकर आरोपी ने कार भगाने की कोशिश की। समय रहते उनकी टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और मौके पर उससे 202 ग्राम हेरोइन, सात लाख 20 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने नरिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गली आबादी नानकपुरा गुरु की वडाली छेहरटा को 100 ग्राम हेरोइन और 2690 रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि और भी रिकवरी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें