फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शुक्रवार की रात भारत-पाक सीमा स्थित बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) पुल मोरां से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। यह पाकिस्तानी नागरिक रात के अंधेरे में अपनी सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया, जहां इसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। रात को बहुत धुंध थी और गहन अंधेरा था। पुल मोरां के पास गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने अंधेरे में एक साया देखा तो तुरंत जवान वहां पहुंच गए और उसे काबू कर लिया। बीएसएफ जवान उसे पकड़ कर फोर्स के आला अधिकारियों के पास ले गए।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपने पहचान लाहौर (पाकिस्तान) के गुलबर्ग के गांव दरोरे के रहने वाले शौकत के रूप में बताई। बीएसएफ अधिकारियों को संदेह है कि वह जानबूझ कर भारतीय क्षेत्र में घुसा है। क्योंकि उसका गांव सीमा से बहुत दूर है। जांच के दौरान बीएसएफ के अधिकारियों को उसके पास से किसी तरह का कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। बीएसएफ के अधिकारियों ने उसे लोपोके थाने की पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें