फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर : भारत-पाक सीमा पर फिर से देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। भारत की तरफ गतिविधियों को जानने के लिए ड्रोन भेजे जाने के प्रयास लगातार जारी हैं। रविवार सुबह भी फिर से सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन को देखते ही तैनात दस बटालियन के बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद ड्रोन लौट गया। उधर बीएसएफ को पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त आपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह बीओपी कस्सोवाल पर बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाक राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा। यह देखते ही जवानों ने तुरंत गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जबकि रोशनी छोड़ने वाले गोले भी फेंके गए। जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें